Vivo V50 कैमरा & विडिओ
फोन के बैकसाइड मे 2 कैमरा है | और फ्रन्ट साइड मे एक सेल्फ़ी कैमरा है | फोन के बैकसाइड मे 50 मेगापिक्सेल का मैन कैमरा है | जिसका ऐपर्चर रेट f/1.8 8 है | मैन कैमरा PDAF और OIS को सपोर्ट करता है | इसके साथ फोन के बैकसाइड मे 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड ऐंगल कैमरा है | जिसका ऐपर्चर रेट f/2.0 है | इस कैमरा का फील्ड ऑफ व्यू 119.4 डिग्री है | फोन के फ्रन्ट साइड मे 50 मेगापिक्सेल का ZEISS Group Selfie कैमरा है | जिसका ऐपर्चर रेट f/2.0 है | सेल्फ़ी कैमरा का फील्ड ऑफ व्यू 92 डिग्री है | विडिओ फोन के मैन कैमरा से 4K HD विडिओग्राफी @ 30 fps पे ले सकते है | फोन के सेल्फ़ी कैमरा से भी 4K विडिओ @ 30 fps पे रिकार्ड कर सकते है |
Vivo V50 डिस्प्ले & डिजाइन
फोन मे 6.77 इंच कि Amoled डिस्प्ले है | जिसका रिफ्रेश रेट upto 120 Hz है | डिस्प्ले का रेसोल्यूशन 2392*1080 पिक्सेल है | डिस्प्ले कि Peak Brightness 4500 निट्स है | जो डायरेक्ट सनलाइट मे भी शानदार विसीबीलटी प्रदान करता है | डिस्प्ले कि पिक्सेल डेन्सिटी 387 ppi है | फोन कि डिस्प्ले डायमंड Shield ग्लास के साथ आती है | जो फोन कि डिस्प्ले को ड्रॉप Protection प्रदान करती है | डिजाइन फोन का वजन 189 ग्राम (Titanium Grey) , & 199 ग्राम (Starry Night , Rose Red) के लिए है | फोन कि हाइट 6.42 इंच है | फोन कि चौड़ाई 3.02 इंच है | फोन कि थिकनेस 0.29 इंच (Titanium Grey & Rose Red) & 0.30 इंच (Stary Night) के लिए है | फोन को IP 68 & IP 69 का Certification मिला हुआ है | जो फोन कि डिस्प्ले को धूल , मिट्टी और पानी कि बौछार से बचाती है |
Vivo V50 नेटवर्क & कनेक्टिविटी
फोन मे Dual Nano सिम का विकल्प उपलब्ध है | फोन Dual 5G Standby सपोर्ट करता है | फोन जीएसएम 2G , WCDMA 3G , LTE 4G और 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है | कनेक्टिविटी के लिए फोन मे ब्लूटूथ और वाईफाई का विकल्प उपलब्ध है | फोन का यूएसबी इंटरफेस टाइप C का है | लोकेशन कनेक्टिविटी के लिए फोन मे जीपीएस , BeiDou , Galileo , Glonass और QZSS का विकल्प उपलब्ध है | फोन मे Accelerometer , Gyrescope और Proximity सेन्सर उपलब्ध है | साथ हि E-Compass और Ambient Light सेन्सर का भी विकल्प उपलब्ध है | फोन कि सार वैल्यू Within लिमिट है | फोन कि Head सार वैल्यू 0.99 W/kg और बॉडी सार वैल्यू 0.84 W/kg है | जो भारतीय सरकार कि गाइडलाइन 1.6 W/kg से कम है |
बैटरी & प्रोसेसर
फोन मे 6000 mAh कि विशाल बैटरी दि गई है | जो 90 Watt फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है | फोन का बैटरी बैकअप बहोत हि स्ट्रॉंग है | एक बार के फुल चार्ज पर फोन 21 Hour का Youtube व्यू प्रदान करता है | फोन मे Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है | जो Android 15 पे काम करता है | फोन को vivo कि तरफ से 3 मेजर एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल का Security अपडेट मिलता है | प्रोसेसर का CPU टाइप Octa Core है | जो 4 nm चिपसेट प्रोसेस पे काम करता है | और फोन को upto 2.4 Ghz कि Maximum Clock Speed प्रदान करता है | जो फोन को स्मूद मल्टीटैस्किंग का Experience प्रदान करता है | साथ हि फोन 60 month Smooth Experience के साथ आता है | फोन मे Adreno 720 GPU है | जो शानदार Graphic और Visuals प्रदान करता है | जिसकी मदद से गेमिंग Experience Enhance हो जाता है |
स्टॉरेज & प्राइस
फोन Rose Red , Starry Night और Titanium Grey इस तरह टोटल 3 कलर मे उपलब्ध है | फोन के बॉक्स मे Vivo V50 स्मार्टफोन , चार्जर , यूएसबी टाइप C केबल , सिम इजेक्टर टूल , Protective Case और क्विक स्टार्ट गाइड मिलता है | फोन 3 स्टॉरेज वेरीअन्ट मे उपलब्ध है | और उसी के हिसाब से फोन कि प्राइस रखी गई है | जिसकी डिटेल्स नीचे प्रदान कि गई है |
1 :- 8 GB RAM + 128 GB Storage = 34,999/- Rs
2 :- 8 GB RAM + 256 GB Storage = 36,999/- Rs
3 :- 12 GB RAM + 512 B Storage = 40,999/- Rs
Disclaimer :- Price Are As Per 31-07-2025 On Vivo India Official Site Price May Change With Time And It May Vary On Diffrent Third Party Apps/Site With Their Respective Offer e.g. Flipkart/Amazon